businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

1लाख 12 हजार रूपए तक घट गए है इस कार के दाम

Source : business.khaskhabar.com | Mar 11, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Ford slashes EcoSport price by up to Rs 1.12 lakhनई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने अपनी चर्चित कॉम्पैक्ट एसयूवी कार इकोस्पोर्ट के दामों में भारी कटौती कर दी है। फोर्ड ने इकोस्पोर्ट के अलग अलग वेरिएंट्स पर 53 हजार रूपए से लेकर 1 लाख 20 हजार रूपए तक की कटौती का ऎलान किया है। फोर्ड ने इकोस्पोर्ट के लोवर मॉडल पर 53 हजार और डीजल इंजन के टॉप मॉडल पर 1 लाख 20 हजार रूपए की कटौती की है।

फोर्ड की इस कार के दामों में कटौती का कारण मारूति सुजुकी की हाल ही में लॉन्च हुई सब कॉम्पैक्ट कार वितारा ब्रिजा को माना जा रहा है। गौरतलब है कि वितारा ब्रिजा कीमत के मामले में फोर्ड की इकोस्पोर्ट को टक्कर दे रही है।

ज्ञातव्य है कि फोर्ड ने पिछले दिनों ही इकोस्पोर्ट का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया था। इस अपडेटेड वजर्न में डेटाइम रनिंग लाइट्स, स्टार्ट-स्टॉप बटन, ऑटोमैटिक हेडलैंप और रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोर्ड इंकिडया के कार्यकारी निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने एक बयान में कहा कि फोर्ड हमेशा अपनी वैल्यू और सर्विस के लिए जानी जाती है, हमें उम्मीद है कि इस कदम से यह धारणा और मजबूत होगी। अनुराग ने कहा कि दामों में कटौती के बाद अब इकोस्पोर्ट ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0