businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 128 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Oct 28, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Equity markets, Sensex up 128 pointsमुंबई| देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 127.92 अंकों की तेजी के साथ 26,880.82 पर और निफ्टी 35.90 अंकों की तेजी के साथ 8,027.60 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 35.83 अंकों की तेजी के साथ 26,788.73 पर खुला और 127.92 अंकों यानी 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 26,880.82 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,907.14 के ऊपरी और 26,764.15 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। सन फार्मा (4.31 फीसदी), सिप्ला (2.92 फीसदी), टाटा पॉवर (2.48 फीसदी), एसबीआईएन (2.38 फीसदी) और गेल (2.20 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे हीरो मोटोकॉर्प (1.68 फीसदी), भारती एयरटेल (1.15 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.83 फीसदी), रिलायंस (0.81 फीसदी) और डॉ रेड्डीज लैब (0.80 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.70 अंकों की तेजी के साथ 8,002.40 पर खुला और 35.90 अंकों यानी 0.45 फीसदी तेजी के साथ 8,027.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,037.80 के ऊपरी और 7,995.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 8.31 अंकों की तेजी के साथ 9,600.40 पर और स्मॉलकैप 81.37 अंकों की तेजी के साथ 10,724.06 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। स्वास्थ्य सेवाएं (1.42 फीसदी), बिजली (0.96 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.75 फीसदी), बैंकिंग (0.66 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.52 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के तीन सेक्टरों तेल एवं गैस (0.23 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.12 फीसदी) और धातु (0.03 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,487 शेयरों में तेजी और 1,400 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 100 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0