businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ईद-अल-अदहा पर शेयर बाजार बंद

Source : business.khaskhabar.com | Sep 25, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Eid al Adha on the stock market closedमुंबई। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को ईद-अल-अदहा (बकरीद) पर बंद हैं। प्रमुख सूचकांकों में एक दिन पहले गुरूवार को तेजी रही थी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स गुरूवार को 40.51 अंकों की तेजी के साथ 25,863.50 पर और निफ्टी 22.55 अंकों की तेजी के साथ 7,868.50 पर बंद हुआ था। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 24.94 अंकों की गिरावट के साथ 25,798.05 पर खुला था।

दिनभर के कारोबार में इसने 25,949.90 के ऊपरी और 25,670.96 के निचले स्तर को छुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,838.40 पर खुला था। दिनभर के कारोबार में इसने 7,894.50 के ऊपरी और 7,804.10 के निचले स्तर को छुआ था।

(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0