businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बजट के कारण शेयर बाजार खुले, शुरूआती कारोबार में तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 28, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Budget open the stock market, up in early tradeमुंबई। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली शनिवार को लोकसभा में आम बजट पेश करेंगे, जिस कारण देश के शेयर बाजार शनिवार को भी खुले रहे। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में शनिवार को शुरूआती कारोबार में तेजी का रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.33 बजे 222.59 अंकों की तेजी के साथ 29,442.71 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 60.30 अंकों की तेजी केसाथ 8,904.90 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 191.21 अंकों की तेजी के साथ 29,411.33 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 68.45 अंकों की तेजी के साथ 8,913.05 पर खुला।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0