businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विश्व के अमीरों में पहले पायदान पर बिल गेट्स, मेलिंडा गेट्स

Source : business.khaskhabar.com | July 22, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Bill and Melinda Gates top world richest couple listन्यूयॉर्क। विश्वकी संपत्ति आकलन कंपनी वेल्थ-एक्स ने एक रिपोर्ट जारी की है रिपोर्ट में विश्व के अमीरों की सूची दी है। इस कंपनी के अनुसार बिल गेट्स, मेलिंडा गेट्स विश्व के सबसे अमीर दंपत्ति है। अमीरों की सूची में इनका स्थान पहले पायदान पर रखा गया है। कंपनी के अनुसार इस दंपत्ति के पास कुल 85.7 अरब डॉलर की अकूत संपत्ति है। बिल गेट्स, 1975 में स्थापित कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक हैं।

उन्होंने 1994 में माइक्रोसॉफ्ट की कर्मचारी मेलिंडा गेट्स से शादी की थी। उन्होंने 2000 में कृषि विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मुद्दों पर काम करने के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की स्थापना की थी। विश्व की संपत्ति आकलन कंपनी वेल्थ-एक्स के मुताबिक 2010 में ये दंपति अरबपति निवेशक वारेन बफे के साथ गिविंग प्लेज अभियान से जु़डे। इस अभियान का उद्देश्य था विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों को अपनी संपत्ति का ब़डा हिस्सा परोपकार के लिए देने के लिए प्रेरित करना। स्पेन के खुदरा क्षेत्र की हस्ती अमान्सियो ऑर्टेगा गाओना और उनकी दूसरी पत्नी फ्लोरा पेरेज 70.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

ऑर्टेगा ने 2001 में फ्लोरा के साथ शादी की थी और वह फिलहाल अमान्सियो ऑर्टेगा फाउंडेशन की उपाध्यक्ष हैं। वेल्थ एक्स की सूची में जगह बनाने वाले सबसे युवा दंपति फेसबुक के सह-संस्थापक 31 वर्षीय मार्क जुकरबर्ग और उनकी 30 वर्षीय पत्नी प्रिसिला चान भी हैं। यह दंपति इस सूची में नौवें स्थान पर हैं।

रिपोर्ट में कहा गया, उनके पास संयुक्त संपत्ति 38.5 अरब डॉलर है। दोनों 2004 में हार्वर्ड में मिले थे और उन्होंने 2012 में सीधे-सादे समारोह में शादी की थी। इस सूची में स्थान बनाने वाले अन्य दंपतियों में वारन बफे और ऎस्ट्रिड मेंस्क भी हैं, जो 65 अरब डॉलर के निवल मूल्य के साथ तीसरे स्थान पर रहे जिनके बाद डेविड और जोलिया कोच (चौथा स्थान 47.5 अरब डॉलर) और चार्ल्स एवं एलिजाबेथ कोच (पांचवां स्थान 47.4 अरब डॉलर) का स्थान रहा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0