businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बिल गेट्स दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति

Source : business.khaskhabar.com | Jun 17, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Bill Gates Worlds Richest Self Made Billionaire: Reportन्यूयॉर्क। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स 86 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। धनी व्यक्तियों की संपत्ति के बारे में जानकारी देने वाली कंपनी वेल्थ-एक्स ने यह सूची तैयार की है। सूची के अनुसार अमेरिकी निवेशक वारेन बफे 70.1 अरब डॉलर के साथ अति धनी व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं स्पेन के अमानसियो ओर्टेगा 65 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। शीर्ष 10 धनी व्यक्तियों में लैरी इलिसन (51.5 अरब डॉलर), इंगवार कैमप्राद (48.1 अरब डॉलर), जेफ बेजोस (39.8 अरब डॉलर), कार्लोस स्लिम (35.4 अरब डॉलर), मार्क जुकरबर्ग (35.3 अरब डॉलर), वांग जिआनलीन (35.2 अरब डॉलर) तथा माइकल ब्लूमबर्ग (33.7 अरब डॉलर) शामिल हैं। वेल्थ-एक्स की सूची में अमेरिकी उद्यमियों का दबदबा है। 25 स्थानों में 14 पर अमेरिकी उद्यमी हैं। इन 14 अमेरिकियों की संयुक्त रूप से संपत्ति 514.2 अरब डॉलर है जो नार्वे के जीडीपी से ज्यादा है। इस सूची में किसी भारतीय का स्थान नहीं है। सूची में गूगल के लैरी पेज तथा सर्गेई ब्रिन और अलीबाबा के चेयरमैन जैक मा भी शामिल हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0