businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ऑडी ने पेश की नई ऑडी ए6 मैट्रिक्स

Source : business.khaskhabar.com | Aug 21, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Audi presented the new Audi A6 Matrixमुंबई। मशहूर जर्मन लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने गुरूवार को "ऑडी ए6 मैट्रिक्स" लांच किया। ऎक्जीक्यूटिव सिडैन का यह विस्तार के साथ अपडेट किया गया संस्करण है। दिल्ली और मुंबई में इसकी एक्स शो रूम कीमत 49,50,000 रूपये रखी गई है।

इस साल ऑडी का यह 6ठा लांच है। कंपनी इससे पहले वर्तमान वर्ष में ऑडी आर 8 एलएमएक्स, ऑडी आरएस 7 स्पोर्टबैक, ऑडी टीटी कूपे, ऑडी आरएस 6 अवांत और ऑडी क्यू 3 लांच कर चुकी है। ऑडी इंडिया के प्रमुख जो किंग ने इस मौके पर कहा, "ऑडी ए6 मैट्रिक्स अभिनव टैक्नोलॉजी में नए मानक स्थापित करेगी, जिसने इस सिडैन को ज्यादा सक्षम, ज्यादा शक्तिशाली, ज्यादा इनट्यूटिव और ज्यादा परिष्कृत बना दिया है।"

इस कार के प्रोफाइल व डिजाइन की खासियतों में शामिल हैं- ऑडी मैट्रिक्स एलईडी हैडलाइट्स, सिग्नेचर सिंगलफ्रेम ग्रिल, नया इंजन व ट्रांस्मिशन और व्यापक अपडेट्स के साथ एक उन्नत इंफोटेनमेंट सिस्टम।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0