businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डेढ़ करो़ड कंप्यूटरों पर विंडोज 10 लोड : माइक्रोसॉफ्ट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 And half crore eyeballs computers loaded Windows 10: Microsoftनई दिल्ली । विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के लांच होने के 24 घंटे के भीतर 1.4 करो़ड से अधिक कंप्यूटरों पर यह लोड हो गया है। यह बात माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज के एक ब्लॉग पोस्ट में कही। विंडोज एवं डिवाइसेज ग्रूप के लिए माइक्रोसॉफ्ट के कॉरपोरेट उपाध्यक्ष यूसुफ मेहदी ने कहा, "जैसा कि हमने लिखा है सभी को बेहतर से बेहतर अपग्रेड का मजा देना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। इसलिए हम चरणबद्ध तरीके से विंडोज 10 लांच कर रहे हैं। सर्वप्रथम अपने विंडोज इनसाइडर्स को इसकी आपूर्ति कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "1.4 करो़ड कंप्यूटरों में जहां विंडोज 10 लोड हो चुका है, वहीं काफी अपग्रेड करने अभी बाकी है।" उन्होंने कहा, "विंडोज 10 के लिए काफी मांग दर्ज की जा रही है। पूरी दुनिया में इसकी सकारात्मक समीक्षा और प्रतिçRया की जा रही है। हम आने वाले दिनों में पूरी दुनिया में जल्द से जल्द विंडोज 10 अपग्रेड करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।"

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0