businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अलीबाबा ने नया प्रेसीडेंट नियुक्त किया

Source : business.khaskhabar.com | Aug 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Alibaba has appointed a new presidentबीजिंग। अलीबाबा समूह ने अपने वैश्विक विस्तार को नेतृत्व देने के लिए माइकल इवांस को प्रेसीडेंट नियुक्त किया है। इवांस इससे पहले गोल्डमैन सैक्स समूह के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। कंपनी द्वारा न्यूयार्क स्टॉक एकसचेंज में मंगलवार को दी गई सूचना के मुताबिक कंपनी को वैश्विक रूप देने और चीन से बाहर उसका विस्तार करने के लिए इवांस अलीबाबा की अंतर्राष्ट्रीय रणनीति बनाने और उसे लागू करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेनियल झांग ने कहा कि कंपनी वर्षो से वैश्वीकरण की नींव तैयार करने में लगी थी और अब इस महत्वाकांक्षा को साकार करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय टीम की जरूरत है। इवांस तभी से अलीबाबा के स्वतंत्र निदेशक हैं, जब सितंबर 2014 में कंपनी का आईपीओ आया था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0