businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एसी होटलों व रेस्तरां में खाना हुआ और महंगा

Source : business.khaskhabar.com | Jun 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Ac hotel and food now gets more expensive, Must Readनई दिल्ली। एयरकंडीशंड (एसी) रेस्तरां में खाने के बिल पर प्रभावी सेवा कर की दर अब 5.6 प्रतिशत होगी जो अभी तक 4.94 प्रतिशत थी। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सरकार ने एक जून से सेवा कर की दर को 12.36 प्रतिशत से बढाकर 14 प्रतिशत कर दिया है। एसी होटल व रेस्तरां पर बिल की राशि के 40 प्रतिशत पर सेवा कर लगता है। पुरानी सेवा कर दरों के हिसाब से यह 4.94 प्रतिशत बैठता था। अब यह 5.6 प्रतिशत होगा। राजस्व सचिव शक्तिकांत दास ने ट्वीट किया, एसी होटलों व रेस्तरां में खाने व बेवरेज पर 14 प्रतिशत सेवा कर 40 प्रतिशत बिल की राशि के हिसाब से 5.6 प्रतिशत बैठेगा। उन्होंने कहा कि गैर-एसी होटलों व रेस्तरांओं में खाने व बेवरेज पर सेवाकर से छूट है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0