businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 5 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 03, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 5 point fall in Sensexमुंबई। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मिला जुला रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 5.45 अंकों की गिरावट के साथ 27,860.38 पर और निफ्टी 1.95 अंकों की तेजी के साथ 8,324.15 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 77.21 अंकों की तेजी के साथ 27,943.04 पर खुला और 5.45 अंकों यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 27,860.38 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,969.82 के ऊपरी और 27,785.40 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.95 अंकों की तेजी के साथ 8,348.15 पर खुला और 1.95 अंकों यानी 0.02 फीसदी तेजी के साथ 8,324.15 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,350.60 के ऊपरी और 8,297.65 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई।

मिडकैप 106.80 अंकों की तेजी के साथ 9,941.40 पर और स्मॉलकैप 146.17 अंकों की तेजी के साथ 11,077.12 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से आठ शेयरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (3.61 फीसदी), बैंकिंग (0.46 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.37 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.29 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.27 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के चार सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.48 फीसदी), वाहन (0.88 फीसदी), तेल एवं गैस (0.21 फीसदी) और धातु (0.09 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0