businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नियुक्ति मे 15 फीसदी वृद्धि संभव : सर्वे

Source : business.khaskhabar.com | July 13, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 15 percent vacancies increased says survey, must read मुंबई। घरेलू नियोक्ता डिजिटलीकरण और स्मार्ट शहर जैसी परियोजनाओं से उत्साहित हैं और वे आईटी, विनिर्माण और निर्माण जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में अपने यहां नियुक्तियों में 15 प्रतिशत तक वृद्धि कर सकते हैं। एक सर्वे में यह कहा गया है। जीनियस हायरिंग-एट्रिशन एंड कंपनशेसन ट्रेंड सर्वे : 2015-16 के अनुसार सर्वेक्षण में शामिल प्रतिभागियों में से करीब 51 प्रतिशत ने कहा कि उनके यहां चालू वित्त वर्ष में नियुक्तियों में 15 प्रतिशत तक वृद्धि होगी। जीनियस कंसल्टेंट्स के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने यहां कहा, "नियुक्ति में वृद्धि आशा के अनुरूप है।" कोलकाता की जीनियस कंसल्टेंट्स का "हायरिंग ट्रेंड सर्वे" आनलाइन सर्वे है। विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्ति गतिविधियों का पता लगाने के लिए हर साल यह सर्वे किया जाता है। देश भर में किए गए इस सर्वे में शामिल 714 कंपनियों में से करीब 22 प्रतिशत ने कहा कि नई नौकरी 2015-16 में सृजित होंगी। सर्वे के अनुसार नियुक्ति में वृद्धि आईटी, आईटी संबद्ध क्षेत्र, बीपीओ, विनिर्माण, निर्माण तथा इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में मुख्य रूप से होगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0