businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 58 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 20, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
  sensex down by58 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 58.09 अंकों की गिरावट के साथ 27,306.83 पर और निफ्टी 13.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,261.65 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 37.98 अंकों की तेजी के साथ 27,402.90 पर खुला और 58.09 अंकों या 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 27,306.83 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,432.07 के ऊपरी और 27,216.40 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.25 अंकों की बढ़त के साथ 8,280.30 पर खुला और 13.40 अंकों या 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 8,261.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,294.05 के ऊपरी और 8,229.20 के निचले स्तर को छुआ।

हालांकि बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। मिडकैप 59.29 अंकों की तेजी के साथ 11,183.60 पर और स्मॉलकैप 21.15 अंकों की तेजी के साथ 11,605.88 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों बिजली (1.36 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (एक फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.75 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.46 फीसदी) और वाहन (0.30 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (1.80 फीसदी), तेल एवं गैस (0.72 फीसदी), रियल्टी (0.66 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.33 फीसदी) तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.21 फीसदी)।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0