businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट,सेंसेक्स 170 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Apr 29, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
  sensex down by 170 pointsमुंबई7 देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 170.45 अंकों की गिरावट के साथ 27,225.93 पर और निफ्टी 45.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,239.75 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 0.67 अंकों की गिरावट के साथ 27,395.71 पर खुला और 170.45 अंकों या 0.62 फीसदी गिरावट के साथ 27,225.93 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,438.96 के ऊपरी और 27,176.54 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 10.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,274.80 पर खुला और 45.85 अंकों या 0.55 फीसदी गिरावट के साथ 8,239.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,308.20 के ऊपरी और 8,219.20 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही।

मिडकैप 40.29 अंकों की तेजी के साथ 10,408.76 पर और स्मॉलकैप 119.65 अंकों की तेजी के साथ 10,960.52 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (0.92 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.82 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.57 फीसदी), बैंकिंग (0.45 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.43 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.63 फीसदी), वाहन (0.57 फीसदी), तेल एवं गैस (0.51 फीसदी), धातु (0.40 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.16 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0