businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 134 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 01, 2014 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
  jewekkery stocks zoom, nifty touches new hightsमुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को दोपहर के कारोबार में एक प्रमुख सूचकांक निफ्टी ने नए रिकार्ड उच्च स्तर को छू लिया। अपराह्न् करीब 1.10 बजे तक के कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 8,623.00 का नया रिकार्ड उच्च स्तर छू लिया। निफ्टी ने इससे पहले शुक्रवार 28 नवंबर को 8,617.00 का रिकार्ड ऊपरी स्तर छुआ था। इसी दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स को 29.35 अंकों की गिरावट के साथ 28,664.64 और निफ्टी को 1.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,586.30 पर कारोबार करते देखा गया।

दोपहर तक के कारोबार में श्री गणेश ज्वैलरी, गीतांजलि जेम्स जैसी आभूषण कंपनियों के शेयरों में भारी तेजी दर्ज की गई। सरकार द्वारा शुक्रवार को देश में सोने की आयात पर से 80:20 का नियम हटा लिए जाने के कारण सोमवार को आभूषण कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही है। इस नियम के हटाए जाने से देश में सोने का आयात बढ़ेगा, सोने की कीमत घटेगी और आभूषण उद्योग में तेजी आएगी। दोपहर तक के कारोबार में प्रमुख आभूषण कंपनियों गीतांजलि जेम्स, श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (इंडिया) लिमिटेड, त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी, तारा ज्वेल्स और पीसी ज्वैलर्स के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

 दोपहर करीब 12.55 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में श्री गणेश ज्वैलरी के शेयर 20 फीसदी तेजी के साथ 27.90 रूपये की सर्किट सीमा पर लगे हुए हैं। गीतांजलि जेम्स के शेयर भी 19.9 फीसदी तेजी के साथ 60.10 रूपये की ऊपरी सर्किट पर लगे हुए हैं। इसी दौरान त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी 15.12 फीसदी तेजी के साथ 172.85 रूपये पर, तारा ज्वेल्स 9.01 फीसदी तेजी के साथ 98.00 रूपये पर और पीसी ज्वैलर्स 6.77 फीसदी तेजी के साथ 257.70 रूपये पर कारोबार करते देखे गए। दोपहर तक के कारोबार में बीएसई में उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु सेक्टर में सर्वाधिक 4.15 फीसदी तेजी और तेल एवं गैस सेक्टर में सर्वाधिक 1.60 फीसदी गिरावट दर्ज की जा रही है।

शाम को सेंसेक्स 134.37 अंकों की गिरावट के साथ 28,559.62 पर और निफ्टी 32.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,555.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,809.64 के ऊपरी और 28,538.44 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 16.85 अंकों की तेजी के साथ 8,605.10 पर खुला और 32.35 अंकों या 0.38 फीसदी गिरावट के साथ 8,555.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,623.00 के ऊपरी और 8,545.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 7.71 अंकों की गिरावट के साथ 10,262.90 पर और स्मॉलकैप 81.09 अंकों की गिरावट के साथ 11,189.70 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (3.31 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.84 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.69 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.46 फीसदी) और वाहन (0.33 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। तेल एवं गैस (2.57 फीसदी), बिजली (2.25 फीसदी), धातु (2.14 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.37 फीसदी) और रियल्टी (0.62 फीसदी) में गिरावट रही।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0