businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 208 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 10, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 मुंबई| देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 207.91 अंकों की गिरावट के साथ 27,057.41 पर और निफ्टी 58.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,094.10 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 34.38 अंकों की गिरावट के साथ 27,230.94 पर खुला और 207.91 अंकों यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 27,057.41 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,251.44 के ऊपरी और 27,018.11 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,135.55 पर खुला और 58.85 अंकों यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 8,094.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,135.75 के ऊपरी और 8,082.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में हालांकि तेजी देखी गई। मिडकैप सूचकांक 7.42 अंकों की तेजी के साथ 9,850.79 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 65.05 अंकों की तेजी के साथ 10,951.03 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से दो सेक्टरों रियल्टी (0.61 फीसदी) और बिजली (0.11 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.56 फीसदी), तेल एवं गैस (1.49 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.48 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.06 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.99 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0