businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लॉन्च होगा 21 मेगापिक्सल के कैमरे वाला स्मार्टफोन....

Source : business.khaskhabar.com | July 19, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 zopo to launch speed 8 deca core smartphone in india 59060नई दिल्ली। चीनी कंपनी जोपो भारत में एक और शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जोपो के इस स्मार्टफोन को जोपो स्पीड 8 के नाम से लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन को 20 जुलाई को दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा

कंपनी की तरफ से मीडिया इनवीटेशन भेजना शुरू कर दिया है। अब जानते हैं जोपो के इस स्मार्टफोन में कंपनी कौन कौन से फीचर्स दे सकती है।

इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दे सकती है। यह फोन एंड्रॉयड के 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

इस फोन में 4 जीबी तक रैम होने की संभावना है। साथ ही इसकी इंटरनल मेमारी 32 जीबी हो सकती है। जोपो के इस स्मार्टफोन में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
अच्छे बैट्री बैकअप के लिए इसमें 3600 एमएएच पॉवर की बैट्री हो सकती है। कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 25000 रूपए हो सकती है। गौरतलब है कि जोपो इससे पहले भी अपने स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर चुकी है।



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0