businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यामाहा का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर NMAX E : मिलेगी 104 किमी की रेंज

Source : business.khaskhabar.com | Nov 06, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 yamaha new electric scooter nmax e to offer a range of 104 km 859141
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
यामाहा ने EICMA 2026 में नए स्कूटर्स की एक रेंज पेश की है जिससे एडवेंचर-ओरिएंटेड मॉडल और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शामिल हैं। इसमें तीन एडवेंचर स्कूटर- RW700, RW700 Explore और RW350 के साथ-साथ दो इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E और NMAX E शामिल हैं। साल 2027 में इसके लॉन्च से पहले आइए इसके डिजाइन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस पर नजर डालते हैं। 

डिजाइन और स्टाइलिंगः 
Yamaha NMAX E में मॉडर्न और स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है जो मौजूदा MAX स्कूटर लाइनअप से इंस्पायर्ड है और Avio Blue और Platinum Silver जैसे 2 कलर में उपलब्ध होगा। इसकी डिजाइन हाइलाइट्स में डुअल LED हेडलैंप, छोटे टर्न इंडिकेटर और कंफर्टेबल सीटिंग पोजीशन शामिल हैं। इस स्कूटर में बड़ी अंडरसीट स्टोरेज भी है जिसमें फुल-फेस हेलमेट आ सकता है। 

फीचर्स और तकनीकः 
Yamaha NMAX E में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है जो गाड़ी की जानकारी और राइडिंग डेटा दिखाता है। इसे Yamaha Motor On ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्मार्ट की सिस्टम और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) का फायदा मिलता है। इसके अलावा इसमें एक रिवर्स फंक्शन और तीन राइडिंग मोड- Sport, Touring और Eco शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 13-इंच के व्हील्स पर चलता है जिसमें आगे 110/70 सेक्शन और पीछे 130/70 सेक्शन के टायर्स दिए गए हैं और इसकी सीट हाईट 770mm है। 

मोटर और बैटरीः 

इन दोनों स्कूटर्स में 7.5kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 3,500rpm पर 7.5kW और 33.3nm का टॉर्क जनरेट करता है। Yamaha NMAX E में 3.5kWh की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है और WMTC क्लास 1 टेस्ट साइकिल के अनुसार इसकी क्लेम की गई रेंज 104 किमी है। इसमें 800W का ऑन-बोर्ड चार्जर दिया गया है जो बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 5.5 घंटे का समय लेता है। 

ब्रेकिंग और सस्पेंशनः 

स्कूटर में आगे और पीछे दोनों सिरों पर ABS और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के साथ 245mm के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। सस्पेंशन के लिए आगे 33mm के टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। Yamaha NMAX E में तीन राइडिंग मोड- Sport, Touring और Eco मिलते हैं। इसमें स्पोर्ट मोड में बेहतर एक्सीलरेशन देता है जबकि टूरिंग मोड बेगहर बैलेंस रिस्पॉन्स के लिए दिया गया है। 

इसके अलावा, तीसरा और आखिरी मोड Eco है जो एफिशिएंसी के लिए दिया गया है जो अच्छी रेंज निकालने में मदद करता है। बाकी फीचर्स की बात करें तो Yamaha NMAX E में ट्रैक्शन कंट्रोल और एक्सीलेटर पोजीशन सेंसर ग्रिप नाम का इलेक्ट्ऱॉनिक थ्रॉटल सिस्टम भी इसके ऑन-बोर्ड फीचर्स का हिस्सा हैं।

[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]


[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]


[@ क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0