businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यामहा ने स्पोर्ट्स स्कूटर खरीदारों के लिए 'स्ट्रीट रैली' लांच किया

Source : business.khaskhabar.com | July 17, 2018 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 yamaha launches street rally for sporty scooter buyers 327379नई दिल्ली। इंडिया यामहा मोटर (आईवाईएम) ने अपने साइनस रे जेआर स्कूटर सीरीज का नया संस्करण ऑल न्यू ‘स्ट्रीट रैली’ सोमवार को भारतीय बाजार में लांच किया, जिसे स्पोट्र्स स्कूटर खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस स्कूटर की कीमत 57,898 रुपये (एक्स-शो रूम, दिल्ली) रखी गई है और यह जुलाई के आखिरी हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

यामाहा इंडिया के सेल्स एवं मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रॉय कुरियन ने कहा कि नया स्कूटर दो रंगो -रैली रेड और रेसिंग ब्लू में उपलब्ध होगा। नए मॉडल में वाइंड डीफ्लेक्टर दिया है, जो ना सिर्फ इसके स्पोर्टी लुक को बढ़ाता है, बल्कि हैंडल ग्रिप को तेज हवा के दवाब से भी बचाता है।

कंपनी ने बताया कि साइनस रे जेआर ‘स्ट्रीट रैली’ संस्करण में एयर-कूल्ड, एसओएचसी, 2-वॉल्व, 113सीसी का ब्लू कोर इंजन है, जो सीवीटी यूनिट के साथ है और स्मूथ शुुरुआती त्वरण और पिकअप प्रदान करता है।
(आईएएनएस)

[@ काली कलौंजी के चमत्कारी लाभ]


[@ मस्सों के लिए रामबाण घरेलू उपाय]


[@ ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0