businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने पीएम मोदी को कहा 'धन्यवाद'

Source : business.khaskhabar.com | Nov 28, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india set to become the world new textile capital receives orders worth ₹2360 crore cti thanks pm modi 863977नई दिल्ली । भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल कारोबार अब भारत आ रहा है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कहा है कि दुनिया के बड़े ब्रांड अब भारत से कपड़ा खरीद रहे हैं और तिरुपुर, सूरत, लुधियाना और दिल्ली-एनसीआर को 2,360 करोड़ रुपए का नया ऑर्डर मिलेगा।  
सीटीआई ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर धन्यवाद दिया है और इसे 'मेक इन इंडिया' की बड़ी जीत बताया है। सीटीआई का कहना है कि अगर टेक्सटाइल इंडस्ट्री को और बढ़ावा मिले तो भारत विश्व का सबसे बड़ा टेक्सटाइल एवं गारमेंट हब बन सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 1 नवंबर से 18 नवंबर 2026 के बीच ही 254 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,360 करोड़ रुपए के गारमेंट ऑर्डर बांग्लादेश से डायवर्ट हुए हैं और इसमें सबसे बड़ा फायदा भारत को हुआ है। भारत इस शिफ्ट का सबसे बड़ा लाभार्थी है।
दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन सीटीआई ने कहा है कि बांग्लादेश में मजदूरों की अशांति और बढ़ती लागत ने भारत की टेक्सटाइल और कपड़ा इंडस्ट्री के लिए पिछले 20 साल का सबसे बड़ा दरवाजा खोल दिया है।
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा, "एक तरफ अमेरिका 25 प्रतिशत टैरिफ की धमकी दे रहा है, दूसरी तरफ दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड खुद चलकर भारत आ रहे हैं। यह समय डरने का नहीं, मौके को पकड़ने का है।"
दुनिया के सबसे बड़े फैशन ब्रांड अब बांग्लादेश से ऑर्डर हटाकर भारत को दे रहे हैं। इनमें जारा, एच एंड एम, एम एंड एस, सेलियो और कई अन्य इंटरनेशनल रिटेलर्स शामिल हैं। ये ब्रांड अब भारत, वियतनाम, कंबोडिया और इंडोनेशिया में ऑर्डर दे रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ऑर्डर भारत को मिल रहे हैं।
बांग्लादेश लेबर अनरेस्ट, हड़ताल और फैक्ट्री बंद होने से 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा का प्रोडक्शन लॉस झेल रहा है, जिससे माल समय पर नहीं बना और खरीदार नाराज हो गए। वहां मिनिमम वेज 12,500 टका से बढ़कर 17,000 टका यानी करीब 138 डॉलर हो गया है, जो 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, जिससे उसका सस्ता लेबर वाला फायदा खत्म हो रहा है। वहीं, भारत में डिलीवरी 60 से 90 दिन में होती है, जबकि बांग्लादेश में करीब 120 दिन लगते हैं, यानी भारत करीब 60 दिन आगे है।
सीटीआई के मुताबिक, तिरुपुर, सूरत, लुधियाना, दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गुरुग्राम, बेंगलुरु के गारमेंट एक्सपोर्टरों को सीधा फायदा मिलेगा। छोटे और मझोले गारमेंट यूनिटों में नई नौकरियां पैदा होंगी। अगर यह ऑर्डर भारत में टिक गया तो यह टेम्परेरी डायवर्जन नहीं, लॉन्ग-टर्म सोर्सिंग शिफ्ट बन जाएगा। यानी ब्रांड एक बार भारत आ गए तो वापस बांग्लादेश नहीं जाएंगे।
टेक्सटाइल और अपैरल इंडस्ट्री में सीधे 4 करोड़ से ज्यादा लोग काम करते हैं। इसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं हैं। ये कृषि के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा रोजगार देने वाला सेक्टर है। कपास किसान, ट्रांसपोर्ट, पैकेजिंग, ट्रेडिंग, रिटेल, बटन-धागा-जिप, मशीनरी आदि मिलाकर, इसके अलावा लाखों अनरजिस्टर्ड पावरलूम, हैंडलूम, बुटीक, थोक-खुदरा कपड़ा व्यापारी अलग हैं, जिनका कोई पक्का सरकारी आंकड़ा नहीं है।
सीटीआई ने कहा, "भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री से सीधे 4 करोड़ और अप्रत्यक्ष रूप से कुल करीब 9 करोड़ लोग जुड़े हैं। 36 लाख से ज्यादा एमएसएमई यूनिट इसी सेक्टर में हैं। इसलिए 2,360 करोड़ रुपए का ये ऑर्डर सिर्फ ऑर्डर नहीं, करोड़ों परिवारों की रोजी-रोटी है।"
सीटीआई ने सरकार के सामने 5 मांगें रखी हैं। सीटीआई का कहना है कि टेक्सटाइल एक्सपोर्टरों को तुरंत राहत पैकेज दिया जाए, जिसमें बिजली सस्ती हो, जीएसटी रिफंड सात दिन में मिले और ब्याज में छूट मिले। टेक्सटाइल पार्क और गारमेंट क्लस्टर को 24 घंटे बिजली-पानी मिले, ताकि 60 दिन की डिलीवरी का वादा पूरा हो सके। अमेरिका से ट्रेड डील में टेक्सटाइल को बचाया जाए और 25 प्रतिशत वाले टैरिफ में टेक्सटाइल को विशेष छूट मिले। नए खरीदारों के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था हो, ताकि जारा, एच एंड एम जैसे ब्रांडों को भारत में फैक्ट्री लगाने के लिए तुरंत जमीन और मंजूरी मिले। साथ ही स्किल्ड मजदूरों की ट्रेनिंग पर जोर दिया जाए और टेक्सटाइल में सिलाई, कटिंग और डिजाइन के लिए 1 लाख नए कारीगर तैयार किए जाएं।
बृजेश गोयल ने कहा, "अमेरिका के 25 प्रतिशत टैरिफ से हम डरेंगे नहीं। बांग्लादेश का दर्द आज भारत का फायदा बन गया है। सरकार और व्यापारी मिलकर इस 2,360 करोड़ को 20,000 करोड़ रुपए में बदल सकते हैं। बस अब देरी नहीं होनी चाहिए।"
सीटीआई ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर 'मेक इन इंडिया' के लिए धन्यवाद दिया है और कहा है कि 4 करोड़ लोगों से जुड़ी हुई भारत की टेक्सटाइल, गारमेंट एवं कपड़ा इंडस्ट्री को अगर और ज्यादा प्रोत्साहित करते हुए अतिरिक्त सुविधाएं दी जाएं तो भारत को दुनिया का सबसे बड़ा गारमेंट कैपिटल बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
--आईएएनएस
 

[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]


[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]


[@ क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0