businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यामाहा की घरेलू बिक्री 4 फीसदी बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 03, 2017 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 yamaha domestic sales up 4 percent 252682नई दिल्ली। इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड की अगस्त 2017 में घरेलू बिक्री (नेपाल सहित) पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 4 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि हाल ही में यामाहा ने अपनी टूरिंग-फ्रेंडली फेजर 25 को 1,29,335 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा है, जो प्रीमियम सेगमेन्ट में कम्पनी की बिक्री बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

कम्पनी ने अगस्त में घरेलू बाजार (नेपाल सहित) में 77,887 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल अगस्त (2016) में कम्पनी ने 74,868 वाहनों की बिक्री (नेपाल सहित) की थी।

यामाहा मोटर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) रॉय कुरियन ने कहा, ‘‘आने वाले समय में मांग बढऩे की उम्मीद है और यामाहा अपने विस्तृत नेटवर्क, विपणन गतिविधियों तथा उत्कृष्ट सेवाओं के साथ इस मांग को पूरा करने के लिए तैयार है। हाल ही में लांच की गई फेजर 25 सहित यामाहा के सभी उत्पादों को उपभोक्ताओं से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।’’
(आईएएनएस)

[@ भूलकर भी नहीं करें जीवन में ये 4 काम]


[@ राम रहीम: फैसला सुनाने के दौरान जानिए कोर्ट रूम में क्या क्या हुआ]


[@ इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0