businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत में जल्द आएगा शाओमी एमआई मिक्स अल्फा : रिपोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 24, 2020 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 xiaomi mi mix alpha coming to india soon report 431155नई दिल्ली। शाओमी के आधिकारिक इंडियन पेज के माध्यम से कहा गया है कि चाइना के बाद अब एमआई मिक्स अल्फा शायद भारत में भी जल्द कदम रखेगा। न्यूज पोर्टल जीएसएम एरिना ने अपनी हाल की रिपोर्ट में कहा, अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च की घोषणा नहीं की गई है। शाओमी ने पिछले साल सितंबर माह में एमआई मिक्स अल्फा स्मार्टफोन मार्केट में उतारा था और इसके यूनिक डिजाइन ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

एमआई मिक्स अल्फा स्मार्टफोन फोन के चारोंओर डिस्प्ले के साथ आता है और यह पूरी तरह से एक ग्लास फोन है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डिवाइस में 7.92 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड स्क्रीन है। साथ ही यह 2088 गुणा 2250 पिक्सल का रिजोल्यूशन देता है।

स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस सहित 12 जीबी रैम है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो एमआई मिक्स अल्फा में एमआईयूआई अल्फा ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

हालांकि, एमआई मिक्स अल्फा में सेल्फी कैमरा नहीं है। (आईएएनएस)

[@ प्यार में बेवफाई! छात्रा ने किया प्रेमी का मर्डर, और फिर...]


[@ आलोचक अपना काम कर रहे हैं उन्हें करने दीजिए: धवन]


[@ हैल्दी सूप से पाएं परफेक्ट फिगर]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0