businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शाओमी एमआई बैंड 6 29 मार्च को होगा लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Mar 27, 2021 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 xiaomi mi band 6 to launch on march 29 473433बीजिंग। शाओमी ने 29 मार्च को एक नए फिटनेस ट्रैकर 'एमआई 6' के लॉन्च होने की पुष्टि कर दी है। इसी दिन कंपनी के द्वारा एमआई 11 प्रो, एमआई 11 अल्ट्रा और नए एमआई मिक्स फोन की भी घोषणा की जाएगी। कंपनी ने अपने किए एक ट्वीट में कहा, "क्या आप एकदम नए हैशटैगएमआईस्मार्टबैंड6 के लिए तैयार हैं? अब एक्सरसाइज के लिए अपना नया प्लान बनाने का समय आ गया है। 29 मार्च को भारतीय समयानुसार 19:30 बजे शाओमी 2021 के नए प्रोडक्ट लॉन्च से न चूकें। एक कदम आगे रहकर इस मेगा लॉन्च के सभी प्रोडक्ट्स के बारे में जानें।"

इस नए फिटनेस ट्रैकर में नए फीचर्स और अपग्रेड्स के होने की बात कही जा रही है, लेकिन डिजाइन में शायद कोई बदलाव न हो।

पिछले हफ्ते सामने आई एक तस्वीर में देखा गया कि एमआई बैंड का डिजाइन अपने पहले मॉडल के जैसा ही है। इसमें यह भी देखा गया कि बैंड में एमआई बैंड 5 की ही तरह एक मैग्नेटिक चार्जिग केबल भी है।

बैंड की स्क्रीन में बदलाव होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि पहले की अपेक्षा इसका आकार बड़ा होगा। इसके अलावा, इसमें बेहतर ट्रैकिंग की भी सुविधा होगी। सबसे खास बात यह है कि शाओमी द्वारा एमआई बैंड 6 में एसपीओ2 मॉनिटरिंग के शामिल किए जाने की भी संभावना है। (आईएएनएस)

[@ संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप]


[@ ‘लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसके बारे में सोचा नहीं है’]


[@ नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0