businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत में 15 अक्टूबर को मी 10टी लॉन्च करेगा शाओमी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 06, 2020 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 xiaomi mi 10t series to launch in india on oct 15 454454नई दिल्ली। शाओमी की इकाई मी ने सोमवार को कहा कि वह अपने मी 10टी सीरीज 5जी फोन को भारत में 15 अक्टूबर को लॉन्च करेगा। बीते सप्ताह इस फोन का वैश्विक लॉन्च किया गया था। मी 10टी सीरीज के तहत मी 10टी लाइट, मी 10टी और मी 10टी प्रो स्मार्टफोन्स आते हैं।

इसमें से मी 10टी प्रो फ्लैगशिप डिवाइस है। इसमें 6.67 इंच एफएचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144हट्ज है। साथ ही इसमें कार्निग गोरिल्ला ग्लास 5 का उपयोग हुआ है और इसमें पंच होल डिजाइन सेल्फी कैमरा है।

इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 865 एसओसी-एड्रेनो 650 जीपीयू चिपसेट लगा है, जिसका रैम 8 जीबी का है और जिसका स्टोरेज 128-256जीबी है।

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा है और इसमें 108एमपी का प्राइमरी सेंसर लगा है। साथ ही एक 13एमपी का अल्ट्रा वाइड लेंस, एक 5एपी का मैक्रो यूनिट और 20एमपी का सेल्फी कैमरा है।

इस डिवाइस की बैटरी 5000एमएएच की है और यह 33 वॉट फास्ट चर्जिग सपोर्ट के साथ आता है। (आईएएनएस)

[@ हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर]


[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]


[@ गले में हो समस्याएं तो टॉन्सिल का ऑपरेशन...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0