businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शाओमी ने भारत में रेडमी 9 लॉन्च किया

Source : business.khaskhabar.com | Aug 27, 2020 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 xiaomi launches affordable redmi 9 in india 450238नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने गुरुवार को भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन रेडमी 9 लॉन्च किया। भारत में इस नए स्मार्टफोन के 4जीबी-64जीबी वेरिएंट की कीमत 8999 रुपये रखी गई है।

इसके अलावा कम्पनी ने 4जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट वाला एक और मॉडल लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9999 रुपये रखी गई है।

कम्पनी ने एक बयान में कहा है कि ये स्मार्टफोन तीन रंगों-कार्बन ब्लैक, स्पोर्टी ऑरेंज और स्काई ब्ल्यू में उपलब्ध होंगे। इनकी बिक्री 31 अगस्त से शुरू होगी।

रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक टेकनोलॉजी से लैस इस फोन में 6.35 इंच आईपीएल एचडीप्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।

इस डिवाइस में मीडियाटेक हेलियो जी35 प्रोसेसर लगा है, जो कि एक ऑक्टाकोर गेमिंग चिपसेट है।

फोन 5000एमएएच बैटरी के साथ आएगा और साथ ही साथ य ह एंड्रॉयड 10 पर आधारित मीयू12 पर संचापित होगा।

[@ हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर]


[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]


[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0