businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एंड्रॉयड पर 5 अरब बार डाउनलोड किया गया व्हाट्सएप

Source : business.khaskhabar.com | Jan 20, 2020 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 whatsapp hits 5bn installs on android 425409सैन फ्रांसिस्को। एंड्रॉयड के लिए फेसबुक द्वारा अधिकृत मैसेजिंग एप व्हाट्सएप को 5 अरब बार डाउनलोड किया गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह दूसरा गैर-गूगल एप बन चुका है। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, यह आंकड़ा सिर्फ प्लेस्टोर से डाउनलोड किए गए एप का नहीं है, बल्कि इस आंकड़े में सैमसंग और हुवावे जैसे सेलफोन में पहले से इंस्टॉल किए गए एप की संख्या भी शामिल है।

स्टेटिस्टा के अनुसार, व्हाट्सएप दुनियाभर में सबसे अधिक लोकप्रिय मोबाइल मैसेंजर एप है। मासिक तौर पर इसके 1.6 अरब सक्रिय यूजर्स हैं। इसके बाद 2019 में 1.3 अरब की संख्या के साथ फेसबुक मैसेंजर के यूजर्स और 1.1 अरब की संख्या के साथ वीचैट के यूजर्स हैं। फेसबुक और यूट्यूब के बाद दुनियाभर में यह तीसरा सर्वाधिक लोकप्रिय एप है।

गूगल प्ले स्टोर के अनुसार, दक्षिणी कोरिया व्हाट्सएप का तेजी से बढ़ता बाजार है। साल 2019 में इसके डाउनलोडिंग में 56 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। (आईएएनएस)

[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]


[@ इस मामले में पहले स्थान पर हैं चेन्नई के स्पिनर हरभजन सिंह, देखें...]


[@ व्यायाम से डर लगे तो कॉफी पीएं]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0