businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

साप्ताहिक समीक्षा : सेंसेक्स में 0.42 और निफ्टी में 0.31 फीसदी की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 10, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 weekly review of sensex and nifty 350619मुंबई। बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में अच्छी तेजी रही। शेयर बाजार बुधवार और गुरुवार को दिवाली और बालीप्रतिपदा के कारण बंद रहे। हालांकि बुधवार को दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शाम में एक घंटे के लिए शेयर बाजार खुले थे। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 146.90 अंकों या 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 35,158.55 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 32.20 अंकों या 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 10,585.20 पर बंद हुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 55.47 अंकों या 0.37 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 14,944.20 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 207.18 अंकों या 1.43 फीसदी की तेजी के साथ 14,671.85 पर बंद हुआ। सोमवार को बाजार की नकारात्मक शुरुआत हुई और सेंसेक्स 60.73 अंकों या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 34,950.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 24.80 अंकों या 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 10,528.20 पर बंद हुआ।

मंगलवार को सेंसेक्स 40.99 अंकों या 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 34,991.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 6 अंकों या 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 10,4530 पर बंद हुआ। बुधवार को मूहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 245.77 अंकों या 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 35,237.68 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 68.40 अंकों या 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 10,598.40 पर बंद हुआ। गुरुवार को बाजार बंद रहे।

शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स 79.13 अंकों या 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 35,158.55 पर तथा निफ्टी 13.20 अंकों या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 10.585.20 पर बंद हुए। बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - यस बैंक (8.81 फीसदी), सन फार्मा (4.29 फीसदी), एशियन पेंट्स (4.18 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.84 फीसदी) और हिन्दुस्तान यूनीलीवर (2.38 फीसदी)। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - वेदांत (7.49 फीसदी), इंडसइंड बैंक (2.96 फीसदी), एनटीपीसी (2.28 फीसदी), आईटीसी (1.81 फीसदी), भारती एयरटेल (1.32 फीसदी) और एचडीएफसी (0.21 फीसदी)।

आर्थिक मोर्चे पर, अक्टूबर में देश के सेवा क्षेत्र की रफ्तार में तेजी दर्ज की गई। निक्केई इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी सूचकांक अक्टूबर में 52.2 पर रही, जबकि सितंबर में यह 50.9 था। इस सूचकांक में 50 से अधिक का अंक तेजी का और 50 से कम का अंक मंदी का प्रतीक है। विदेशी मोर्चे पर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को एक सर्वसम्मति से किए गए फैसले में अपरिवर्तित रखा और संकेत दिया कि वह धीरे-धीरे मौद्रिक नीति को मजबूत करना जारी रखेगी।

फेड ने अपेक्षा के अनुसार प्रमुख ब्याज दरों को 2 फीसदी से 2.25 फीसदी की रेंज में अपरिवर्तित रखा। अमेरिका के सेवा क्षेत्र का आईएसएम सर्विसेज का आंकड़ा अक्टूबर में 60.3 रहा, जबकि सितंबर में यह 61.6 पर था। चीन का सेवा क्षेत्र अक्टूबर में गिरकर 13 महीने के निचले स्तर पर आ गया। रिसर्च फर्म मार्किट रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, काइशिन चायना सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स सूचकांक अक्टूबर में घटकर 50.8 पर रखा, जोकि सितंबर में 53.1 पर था।

(IANS)

[@ बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!]


[@ इन तस्वीरों को देख हो जाएं लोट-पोट ]


[@ यहां सास पिलाती है दूल्हे को शराब, तभी होती है शादी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0