businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अदाणी एयरपोर्ट्स और आईएचसीएल ने देश के चार शहरों में आठ होटल्स खोलने के लिए किया करार

Source : business.khaskhabar.com | Oct 29, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 adani airports and ihcl sign agreement to open eight hotels in four cities 857112मुंबई । देश के सबसे बड़े प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) और देश की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने गुरुवार को मल्टी-होटल करार किया।  
इसके तहत देश के चार शहरों मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ और गुवाहाटी में कुल 2,000 कमरों की क्षमता वाले आठ होटल विकसित किए जाएंगे। 
कंपनी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि ये होटल ताज, विवान्ता, गेटवे और जिंजर ब्रांड के तहत काम करेंगे, जो बिजनेस, मनोरंजन और यात्रा के दौरान रुकने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग तरह के ठहरने और हॉस्पिटैलिटी के अनुभव प्रदान करेंगे। इस साझेदारी के तहत अदाणी एयरपोर्ट्स होटल विकसित करेगा, जिनका संचालन आईएचसीएल अपने मल्टी-ब्रांड हॉस्पिटैलिटी पोर्टफोलियो के जरिए करेगा। इससे प्रमुख एयरपोर्ट्स पर उच्च गुणवत्ता वाली हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इसके लिए अदाणी एयरपोर्ट्स ने 'अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड' का गठन किया है। इसका उद्देश्य सात राज्यों में स्थित आठ एयरपोर्ट्स पर 655 एकड़ से अधिक जमीन का विकास करना है, जिसमें मुंबई और नवी मुंबई की लगभग 440 एकड़ जमीन शामिल है। पहले चरण में, अदाणी एयरपोर्ट सिटी मुंबई, नवी मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी में लगभग 22 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र के विकास के लिए 20,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करेगी।
इस एग्रीमेंट में तीन ताज होटल, दो विवान्ता होटल, एक गेटवे होटल और दो जिंजर होटल शामिल हैं, जो अलग-अलग तरह के यात्रियों के लिए हॉस्पिटैलिटी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस करार के तहत मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर एक ताज होटल होगा। लखनऊ एयरपोर्ट के पास एक विवान्ता और एक जिंजर होटल बनेगा। अहमदाबाद में एक ताज और एक विवान्ता होटल होंगे, जिनका विकास कार्य काफी आगे बढ़ चुका है, जबकि गुवाहाटी में एक ताज, एक गेटवे और एक जिंजर होटल बनेंगे। प्रमुख एयरपोर्ट पर मौजूद ये आठ होटल मिलकर ठहरने, खाने-पीने, मीटिंग और इवेंट्स, वेलनेस और मनोरंजन जैसी कई तरह की सुविधाएं एक साथ उपलब्ध कराएंगे।
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक, जीत अदाणी ने कहा, “दुनिया भर में, प्रमुख एयरपोर्ट्स अब ऐसे एकीकृत केंद्रों के रूप में विकसित हो रहे हैं, जो व्यापार, पर्यटन और शहरी विकास को बढ़ावा देते हैं। आईएचसीएल के साथ हमारी साझेदारी इस सफर में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके जरिए, हम अपने हॉस्पिटैलिटी-आधारित मिश्रित-उपयोग वाले परिसरों और भारत की अग्रणी हॉस्पिटैलिटी कंपनी को एक साथ ला रहे हैं। हमारा लक्ष्य प्रमुख शहरों में विश्व स्तरीय होटल बनाना है, जिसमें 'ताज' जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड भी शामिल होंगे। हम मिलकर अपने 'एयरपोर्ट सिटी' विकास कार्यों में हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं और उन क्षेत्रों के दीर्घकालिक आर्थिक विकास में योगदान देना चाहते हैं, जहां हम अपनी सेवाएं देते हैं।”
--आईएएनएस

[@ पापियों को "नर्क" की याद दिलाता है ये मंदिर]


[@ ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट]


[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0