businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)

Source : business.khaskhabar.com | May 13, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 weekly review hike in share market 212069मुंबई। बीते सप्ताह सेंसेक्स तथा निफ्टी ने तेजी का नया रिकार्ड बनाया। इस तेजी का प्रमुख कारण मौसम विभाग द्वारा अच्छे मॉनसून की भविष्यवाणी रही। साथ ही फ्रांस में इमैनुअल मैक्रों की जीत ने भी सकारात्मक असर डाला जो यूरोपीय संघ के समर्थक माने जाते हैं। साप्ताहिक आधार पर, सेंसेक्स 329.35 अंकों या 1.1 फीसदी की तेजी के साथ 30,188.15 पर और निफ्टी 115.60 अंकों या 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 9,400.90 पर बंद हुआ।
सोमवार को सेंसेक्स 67.35 अंकों या 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 29,926.15 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 7.10 अंकों या 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 29,993.25 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 314.92 अंकों या 1.05 फीसदी की तेजी के साथ 30,248.17 पर, गुरुवार को 2.81 अंकों या 0.01 फीसदी की तेजी के साथ 30,250.98 पर और शुक्रवार को 62.83 अंकों या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 30,188.15 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे- अडाणी पोर्ट्स (2.83 फीसदी) बजाज ऑटो (3.84 फीसदी), भारती एयरटेल (5.88 फीसदी), सिप्ला (3.28 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनीलीवर (2.75 फीसदी), टीसीएस (1.86 फीसदी), ल्यूपिन (0.29 फीसदी), टाटा मोर्ट्स (2.54 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.41 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (5.18 फीसदी) और भारती एयरटेल (5.88 फीसदी)।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - एक्सिस बैंक (0.46 फीसदी), कोल इंडिया (0.99 फीसदी), गेल (इंडिया) (2.35 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (0.64 फीसदी), आईटीसी (0.99 फीसदी), एशियन पेंट्स (1.21 फीसदी), पॉवरग्रिड (1.32 फीसदी) और डॉ. रेड्डी (0.66 फीसदी)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत का विकास दर वित्त वर्ष 2018 में 7.2 फीसदी और वित्त वर्ष 2019 में 7.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।  

[@ शरीर के चिन्हों (सामुद्रिक लक्षणों) से जानें स्त्रीयों की विशेषता]


[@ जानिए एक रोबोट और लडकी की अद्भुत प्रेम कहानी]


[@ गिफ्ट में ना दे ये 10 चीजें, शनिदेव हो जाएंगे नाराज!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0