businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स-निफ्टी नई ऊंचाइयों पर बंद (साप्ताहिक समीक्षा)

Source : business.khaskhabar.com | Jan 06, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 weekly review  sensex nifty closing at new heights 284394मुंबई। बीते हफ्ते घरेलू शेयर बाजारों में हल्की तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 34,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ, हालांकि इस सप्ताह यह इस स्तर से नीचे आ गया था। वहीं, हल्की बढ़त के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाइयों पर बंद हुए।

बीते हफ्ते, साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 97.02 अंकों या 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 34,153.85 पर बंद हुआ। निफ्टी 28.15 अंकों या 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 10.558.85 पर बंद हुआ। दोनों ही अब तक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुए।

वहीं, बीएसई का मिडकैप सूचकांक 247.63 अंकों या 1.39 फीसदी की तेजी के साथ 18,070.03 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 474.20 अंकों या 2.47 फीसदी की तेजी के साथ 19,704.92 पर बंद हुआ।

सोमवार को सेंसेक्स 244.08 अंकों या 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 33,812.75 पर बंद हुआ और निफ्टी 95.15 अंकों या 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ 10,435.55 पर बंद हुआ। मंगलवार को बाजार में मिला-जुला रुख रहा और सेंसेक्स 0.49 अंकों की गिरावट के साथ 33,812.26 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 6.65 अंकों या 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 10,442.20 पर बंद हुआ।

बुधवार को सेंसेक्स 18.88 अंकों या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 33,793.38 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 1 अंकों या 0.01 फीसदी की तेजी के साथ 10,443.20 पर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 176.26 अंकों या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 33,969.64 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 61.60 अंकों या 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 10,504.80 पर बंद हुआ।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 184.21 अंकों या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 34,153.85 पर बंद हुआ तथा निफ्टी 54.05 अंकों या 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 10,558.85 पर बंद हुआ।

बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहेे - रिलायंस इंडस्ट्रीज (0.21 फीसदी), यस बैंक (5.71 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.12 फीसदी), इंडसइंड बैंक (3.01 फीसदी), कोल इंडिया (5.99 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.7 फीसदी)।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - एचडीएफसी बैंक (0.52 फीसदी), कोटक महिंद्रा बैंक (0.6 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (0.45 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.07 फीसदी), इंफोसिस (2.62 फीसदी), मारुति सुजुकी (3.06 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.24 फीसदी) और बजाज ऑटो (1.37 फीसदी)।

व्यापाक आर्थिक आंकड़ों के मोर्चे पर, मांग में तेजी और मुद्रास्फीति के दबाव में कमी के कारण देश के सेवा क्षेत्र में दिसंबर में तेजी दर्ज की गई। प्रमुख व्यापक आर्थिक आंकड़ों से गुरुवार को यह जानकारी मिली। मौसमी समायोजित निक्केई इंडिया सर्विसेज पीएमआई व्यापार गतिविधि सूचकांक के मुताबिक, सेवा क्षेत्र में दिसंबर में तेजी लौट आई है, जिसमें सूचना, संचार और वित्त तथा बीमा क्षेत्र के कारोबार में वृद्धि का मुख्य योगदान रहा।

इसके बाद, मौसमी समायोजित सूचकांक बढक़र दिसंबर में 50.9 हो गई है, जोकि नवंबर में 48.5 थी। इस सूचकांक में 50 से ऊपर का अंक तेजी का और 50 से कम अंक मंदी का द्योतक है।

वैश्विक मोर्चे पर, चीन के विनिर्माण क्षेत्र में दिसंबर में हल्की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जारी आधिकारिक पर्चेंजिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) के मुताबिक यह गिरकर 51.6 पर आ गया, जबकि नवंबर में यह 51.8 था। वहीं, आधिकारिक गैर-विनिर्माण पर्चेचिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) बढक़र तीन महीनों के उच्च स्तर 55 पर पहुंच गया, जबकि नवंबर ें यह 54.8 पर था।

--आईएएनएस

[@ बॉय-फ्रेंड से झगड़ा..तो अपनाएं ये टिप्स!]


[@ इन 7 सरल उपाय से चमकाएं अपनी किस्मत]


[@ मिसाइलमैन डॉ. कलाम के 10 अनसुने किस्से]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0