businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 0.66 फीसदी, निफ्टी में 0.78 फीसदी की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 08, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 weekly review  sensex 066 and nifty 078 percent down 339674मुंबई। बीते सप्ताह व्यापार युद्ध की आशंका के बीच नकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजारों गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट में डॉलर के खिलाफ गिरता रुपया और कच्चे तेल की कीमतों में हो रही वृद्धि का भी योगदान रहा। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 255.25 अंकों या 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 38,389.82 पर तथा निफ्टी 91.40 अंकों या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 11,589.10 पर बंद हुआ।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 376.47 अंकों याा 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ 16,504.86 पर तथा स्मॉलकैप सूचकांक 296.25 अंकों या 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ 16,896.95 पर बंद हुआ। सोमवार को कारोबार की नकारात्मक शुरुआत हुई और सेंसेक्स 332.55 अंकों या 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 38,312.52 पर तथा निफ्टी 98.15 अंकों या 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 11,582.35 पर बंद हुआ।

मंगलवार को भी शेयर बाजार में गिरावट रही और सेंसेक्स 154.60 अंकों या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 38,157.92 पर तथा निफ्टी 62.05 अंकों या 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 11,520.30 पर बंद हुआ। बुधवार को नकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा। सेंसेक्स 139.61 अंकों या 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 38,018.31 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 43.35 अंकों या 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 11,476.95 पर बंद हुआ।

गुरुवार को बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा और सेंसेक्स 224.50 अंकों या 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 38,242.81 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 59.95 अंकों या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 11,536.90 पर बंद हुआ। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 147.01 अंकों या 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 38,389.82 पर तथा निफ्टी 52.20 अंकों या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 11,589.10 पर बंद हुआ।

बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - विप्रो (7.43 फीसदी), इंफोसिस (1.83 फीसदी), टीसीएस (0.07 फीसदी), बजाज ऑटो (6.47 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (2.29 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.85 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.89 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज (2.88 फीसदी), टाटा स्टील (2.88 फीसदी), भारती एयरटेल (1.94 फीसदी) और सन फार्मा। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - यस बैंक (5.81 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (5.50 फीसदी), कोटक महिंद्रा बैंक (2.91 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.80 फीसदी), इंडसइंड बैंक (1.45 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.62 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.21 फीसदी), मारुति सुजुकी इंडिया (4.01 फीसदी), एचडीएफसी (0.34 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनीलीवर (7.96 फीसदी), ओएनजीसी (4.33 फीसदी), एशियन पेंट्स (3.92 फीसदी), आईटीसी (2.74 फीसदी) और अडानी पोट्र्स (1.63 फीसदी)।

आर्थिक मोर्चे पर, अमेरिका और कनाडा में नार्थ अमेरिकन फ्री टेड समझौता पर बातचीत जारी है। अमेरिका और चीन के बाच तनातनी जारी है और दोनों ही देश एक-दूसरे के यहां से आयात किए जानेवाले वस्तुओं पर शुल्क में बढ़ोतरी कर रहे हैं। अमेरिका का व्यापार घाटा जुलाई में करीब 10 फीसदी बढ़ गया, जोकि पिछले पांच महीनों में सबसे तेज है। चीन में अगस्त में फैक्टरी उत्पादन में कमी दर्ज की गई है, जो 50.6 पर रही, जबकि जुलाई में 50.8 पर थी। इस सूचकांक में 50 से कम मंदी का और 50 से ऊपर तेजी का संकेत है।

[@ परीक्षा और इंटरव्यू में पानी हैं सफलता तो अपनाएं ये उपाय]


[@ देश की ये टाॅप पाॅपुलर कारें, सेफ्टी में हैं फिसड्डी]


[@ गलती से हो जाए गणेश चतुर्थी को चंद्र दर्शन करें ये उपाय, बच जाएंगे कलंक से ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0