businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिंगिंग बेल्स पर नजर बनी हुई है :प्रसाद

Source : business.khaskhabar.com | Feb 24, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 watch on Ringing Bells: Prasadकेंद्रीय संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि उनके विभाग की रिंगिंग बेल्स कंपनी पर नजर बनी हुई है। कंपनी ने गत सप्ताह मात्र 251 रूपये (करीब चार डॉलर) में स्मार्टफोन पेश किया था। मंत्री ने कहा कि दूरसंचार विभाग ने इस बात की जांच की है कि क्या इस मूल्य में फोन दिया जा सकता है।
उन्होंने यहां कहा, "ऎसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि बाद में कोई अनियमितता न हो। यदि ऎसा होगा तो हम कानून के मुताबिक कदम उठाएंगे। हमारा विभाग इस पर नजर रखे हुए है।" इससे पहले जानकार सूत्रों ने आईएएनएस से कहा था कि दूरसंचार मंत्रालय ने इस फोन की व्यावहारिकता पर एक जांच की है, जिसे दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जांच में यह पाया गया था कि ऎसा फोन 2,300-2,400 रूपये से कम में नहीं मिल सकता।
(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0