businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वोडाफोन की ‘बड़ा डेटा छोटा प्राइस’ योजना लांच

Source : business.khaskhabar.com | Dec 03, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 vodafone big data small price scheme launched 133321नई दिल्ली। दूरसंचार सेवा देने वाली कंपनी वोडाफोन ने ‘बड़ा डेटा छोटा प्राइस’ योजना लांच की है। कम कीमत के मासिक डेटा पैक्स की इस सीरीज की कीमत दिल्ली में 24 रुपये से शुरू होती है और यह 30 दिन की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध है।

दिल्ली में 24 रुपये में 60 एमबी और 37 रुपये में 120 एमबी डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हालांकि, पैक की कीमत सर्कल के अनुसार तय की गई है।
 
लांच के मौके पर वोडाफोन इंडिया के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर संदीप कटारिया ने कहा, ‘‘हम उपभोक्ताओं के लिए डेटा को किफायती एवं सुलभ बनाना चाहते हैं। हमारा यह कदम पहली बार ऑनलाइन आने वाले उपयोगकर्ताओं को डेटा के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह डेटा के इस्तेमाल को बेहतर बनाकर देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देगा।’’
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0