businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वीवो के इस सस्ते स्मार्टफोन में हाईटेक फीचर्स

Source : business.khaskhabar.com | Mar 28, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 vivo launched y31l smartphone with 5mp front camera 24417नई दिल्ली। मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में अपना नया 4जी स्मार्टफोन वाय 31 एल लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह स्मार्टफोन कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ आया है। वीवो के इस स्मार्टफोन में 4.7 इंच की एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। वीवो यह स्मार्टफोन 2.1 फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जो कि एंड्रॉयड के 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम दी गई है।

इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 16 जीबी है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढा सकते हैं। अब बात करें इसके कैमरे की तो इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा औ फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

साथ ही यह स्मार्टफोन फुल एचडी विडियो बना सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एफएम और माइक्रोयूएसबी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस फोन की बैट्री 2200 एमएएच की है। वीवो ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत 9450 रूपए रखी है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0