businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वीडियोकॉन का 4G VoLTE एनेबल्र्ड स्मार्टफोन लांच

Source : business.khaskhabar.com | Jun 01, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 videocon launches 4g volte enabled smartphone at rs10000 41165नई दिल्ली। वीडियोकॉन ने मंगलवार को क्रिप्टन3 वी50जेजी स्मार्टफोन लांच किया। 10 हजार रुपये वाला यह फोन 4जी वीओएलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है।

फोन की प्रमुख खासियतों में शामिल हैं 5 इंच एचडी आईपीएस स्क्रीन और स्क्रैच रेजिस्टेंट ड्रैगनट्रेलएक्स ग्लास, मीडियाटेक 64-बिट 1.3 गीगाहट्र्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम और एंड्रॉयड 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम।

फोन में इरोजनाऊ एप पहले से इंस्टॉल है, जो उपयोगकर्ता को तीन हजार फिल्म और म्यूजिक वीडियो के लिए और गेमलोफ्ट एप पर गेम के लिए छह महीने की मुफ्त सदस्यता देता है।

फोन में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सेल का है और इसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश, स्मार्ट वाइड डायनेमिक रेंज और फेज डिटेक्शन ऑटो-फोकस फीचर भी है। फ्रंट कैमरा पांच मेगापिक्सेल का है और इसके साथ भी एलईडी फ्लैश सुविधा है।

फोन का इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी का है, जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3000 एमएएच बैटरी है, जिसे 20 फीसदी अधिक तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0