businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मुनाफा वसूली के बीच अमेरिकी डॉलर में गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 31, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 us dollar fall in profit recovery 267671न्यूयॉर्क। अमेरिकी शेयर बाजार में मुनाफा वसूली के बीच सोमवार को अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर में गिरावट रही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में यूरो पिछले सत्र में 1.1596 डॉलर के मुकाबले सोमवार को चढक़र 1.1633 डॉलर रहा। ब्रिटिश पाउंड पिछले सत्र के 1.3125 डॉलर के मुकाबले बढक़र 1.3197 डॉलर रहा।

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर 0.7667 डॉलर के मुकाबले बढक़र 0.7678 डॉलर रहा।

विश्लेषकों का कहना है कि बीता सप्ताह डॉलर के लिए साल का सबसे बेहतरीन सप्ताह रहा, जिस वजह से निवेशकों ने डॉलर बेचकर मुनाफा कमाया।

डॉलर सूचकांक सोमवार के कारोबारी सत्र में 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 94.602 पर रहा।

(आईएएनएस)

[@ कुछ राज जिनकों आप दफन कर लें सीने में नहीं तो... ]


[@ कपूर के यह उपाय आपको बना देंगे मालामाल]


[@ ये टिप्स आजमाएं शादी को सफल बनाएं.]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0