businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सैमसंग गैलेक्सी वाच अब 2 आकरों में लांच होगा

Source : business.khaskhabar.com | July 22, 2018 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 upcoming samsung galaxy watch to come in 2 sizes report 328419सियोल। सैमसंग गैलेक्सी वाच अब दो अलग-अलग आकारों में लांच किया जाएगा। अमेरिकी संघीय संचार आयोग (एफसीसी) द्वारा प्रकाशित दस्तावेजों के हवाले से मीडिया को यह जानकारी दी गई।

एफसीसी दस्तावेजों के मुताबिक, दोनों स्मार्टवाच को एक जैसा ही बनाया गया है, हालांकि उनमें थोड़ा अंतर है।

जीएसएम एरेना की रिपोर्ट में शुक्रवार देर रात बताया गया कि बड़े आकार वाला सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टवॉच स्पोर्टियर वेरिएंट हो सकता है, जबकि छोटे आकार वाले का डिजायन अधिक पारंपरिक होगा।

दोनों मॉडल का एक ही नाम होगा और दोनों ही कई सारी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेंगे, जिसमें एलटीई बैंड्स, वाइफाइ 2.4 गीगाहट्र्ज, ब्लूटूथ शामिल है।

इस हफ्ते की शुरुआत में एफसीसी ने वॉचेज को प्रमाणित किया था, लेकिन इसकी कोई तस्वीर जारी नहीं की।
(आईएएनएस)

[@ इस साल लाॅन्च होंगी मारूति की ये 5 कारें]


[@ ये टिप्स आजमाएं शादी को सफल बनाएं.]


[@ प्यार में कुछ एक दूसरे को ऐसे बुलाते है लव बर्ड्स]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0