businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यूनाइटेड बैंक 300 करोड़ रुपये पूंजी जुटाएगा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 08, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 united bank of india to raise rs 300 cr 118572चेन्नई। सरकारी क्षेत्र के बैंक यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का कहना है कि वह 300 करोड़ रुपये की राशि जुटाएगा।बैंक लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एलआईसी) को प्रेफेरेंशियल शेयर आवंटित कर पूंजी जुटाएगी।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक के निदेशक मंडल ने एलआईसी को 300 करोड़ रुपये तक के प्रेफेरेंशियल शेयर और किसी भी तरह के शेयर आवंटित करने की मंजूरी दे दी है।

बैंक का 2016 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ घटकर 43.53 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछली समीक्षाधीन अवधि में यह 61.86 करोड़ रुपये था।

30 सिंतबर 2016 को समाप्त तिमाही में बैंक की कुल आय 2,893.31 करोड़ रुपये रही है जबकि 30 सितंबर 2015 में यह 2,927.19 करोड़ रुपये थी।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0