businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टीवीएस मोटर की बिक्री 37 फीसदी बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 03, 2018 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 tvs motor logs 37 percent growth in february 298026चेन्नई। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी लि. की बिक्री में फरवरी में 37 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि फरवरी में उसने कुल 2,90,673 वाहनों (2,80,942 दोपहिया वाहनों और 9,731 तिपहिया वाहनों) की बिक्री की, जबकि साल 2017 के फरवरी में कुल 2,11,470 वाहनों की बिक्री हुई थी, जिसमें 2,06,247 दोपहिया वाहन और 5,223 तिपहिया वाहन शामिल थे।

फरवरी में, कंपनी के निर्यात में 53.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कुल 58,564 वाहनों का निर्यात किया गया, जबकि 2017 के फरवरी में कुल 38,215 वाहनों का निर्यात किया गया था।
(आईएएनएस)

[@ चम्बा में है यमराज का अनोखा संसार ]


[@ ये पांच बेहतरीन करियर ऑप्शन बना देंगे आपको मालामाल]


[@ महिला बॉडीबिल्डर की ऐसी बॉडी देखकर सभी है हैरान]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0