businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी लुढक़े

Source : business.khaskhabar.com | Jun 24, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 the stock market in early trading the sensex nifty 49487मुंबई। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को तेज गिरावट का रुख है। यूरोपीय संघ (ईयू) में बने रहने या इससे बाहर निकलने पर ब्रिटेन में हुए जनमत संग्रह के नतीजों के जारी होने के  बीच घरेलू बाजार में तेज गिरावट देखी जा रही है।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.44 बजे 798.24 अंकों की गिरावट के साथ 26,203.98 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 252.95 की गिरावट के साथ 8,017.50 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 634.74 अंकों की गिरावट के साथ 26,367.48 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 241.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,029.10 पर खुला।



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0