businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 46.89 डॉलर प्रति बैरल

Source : business.khaskhabar.com | Jun 06, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 the indian basket of crude oil prices to dollar 4689 a barrel 42685नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा सोमवार को जारी भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत शुक्रवार तीन जून, 2016 को 46.89 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई, जो गुरुवार दो जून को 46.83 डॉलर प्रति बैरल थी।

रुपये के संदर्भ में भी भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत शुक्रवार को बढक़र 3,153.15 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो गुरुवार को 3,149.48 रुपये प्रति बैरल थी। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 67.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो गुरुवार को 67.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0