businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

घरेलू शेयर बाजार में लगातार 7वें सप्ताह रही तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)

Source : business.khaskhabar.com | Apr 06, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 the domestic stock market is up 7 consecutive weeks 377234नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में लगातार सातवें सप्ताह तेजी का सिलसिला जारी रहा और सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में रिकॉर्ड स्तर 39,270.14 तक उछल दर्ज किया गया। हालांकि उसके बाद मुनाफावसूली के कारण गिरावट दर्ज की गई, फिर भी पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख संवेदी सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह 189.32 अंक यानी 0.49 फीसदी ऊपर 38,862.23 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 42.05 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 11,665.95 पर बंद हुआ।

बीएसई का मिड-कैप सूचकांक साप्ताहिक आधार पर 29.74 अंक यानी 0.19 फीसदी बढ़त के साथ 15,509.36 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई का स्मॉल कैप सूचकांक 18.51 अंक यानी 0.12 फीसदी बढ़त के साथ 15,045.87 पर बंद हुआ।

सप्ताह के आरंभ में सोमवार को शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 198.96 अंक यानी 0.51 फीसदी ऊपर उठकर 38,871.87 पर बंद हुआ। निफ्टी सोमवार को 31.70 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 11,655.60 पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा और सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद 39,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर रहा। सेंसेक्स मंगलवार को 184.78 अंक यानी 0.48 फीसदी तेजी के साथ 39,056.65 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 44.05 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 11,713.20 पर बंद हुआ।

सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में बुधवार को मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कारोबार के दौरान सेंसेक्स अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 39,270.14 तक उछला। सेंसेक्स 179.53 अंक यानी 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 38,877.12 पर और निफ्टी 69.25 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरावट के साथ 11,643.95 पर बंद हुआ।

अगले दिन गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रमुख ब्याज दर यानी रेपो रेट को 6.25 फीसदी से घटाकर छह फीसदी कर दिया। हालांकि इस कटौती के बाद बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 192.40 अंक यानी 0.49 फीसदी गिरावट के साथ 38,684.72 पर और निफ्टी 45.95 अंक यानी 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 11,598 पर रहा।

लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद कारोबारी सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को सेंसक्स 177.51 अंक यानी 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 38,862.23 पर रहा, जबकि निफ्टी 67.95 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरावट के साथ 11,665.95 पर बंद हुआ।

(आईएएनएस)

[@ यहां होती है चमगादडों की पूजा]


[@ 5टिप्स:हेल्दी रखे,फ्रेश फील कराये ग्रीन कलर]


[@ सचिन तेंदुलकर के साथ तुलना पर ऐसा बोले उभरते स्टार पृथ्वी शॉ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0