businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्री परेशान

Source : business.khaskhabar.com | Jun 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 technical problem in air india flightलखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमौसी) पर रविवार को दोपहर 1. 30 बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे फ्लाइट एआई-626 के करीब 160 यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने एयरलाइंस प्रशासन पर अव्यवस्था का आरोप लगाया है। अमौसी एयरपोर्ट के निदेशक सुरेश चंद्र होता ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी, इसलिए उसका टेक ऑफ रोक दिया गया। एयर इंडिया के इस लाइट का टाइम रिवाइज किया गया है। उन्होंने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट से विमान का सामान आने के बाद इसकी मरम्मत की जाएगी। इसके बाद यह टेकऑफ करेगा। उनके मुताबिक, फ्लाइट का टाइम रिशिड्यूल करके इसके उडान भरने का वक्त शाम छह बजे कर दिया गया।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0