businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चाय का उत्पादन नवंबर में 6.5 फीसदी घटा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 07, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 tea production down 67 percent in november 361711कोलकाता। भारत में चाय का उत्पादन नवंबर 2018 में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 6.59 फीसदी घट गया। टी बोर्ड इंडिया की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवंबर में देश में चाय का उत्पादन 11.50 करोड़ किलोग्राम हुआ, जबकि नवंबर 2017 में 12.31 करोड़ किलोग्राम से ज्यादा हुआ था। बोर्ड के अनुसार, आलोच्य महीने में चाय उत्पादन में 812 लाख किलोग्राम की गिरावट देश के उत्तरी हिस्से के साथ-साथ दक्षिणी हिस्सों में फसल कमजोर रहने के कारण आई है।

उत्तर भारत में असम में चाय का उत्पादन पिछले साल नवंबर में 574.2 लाख किलोग्राम हुआ, जोकि नवंबर 2017 के 628 लाख किलोग्राम से 8.57 फीसदी कम है। वहीं, पश्चिम बंगाल में चाय का उत्पादन आलोच्य महीने में 359.9 लाख किलोग्राम रहा, जोकि एक साल पूर्व की समान अवधि से 2.94 फीसदी कम है।

असम, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों को मिलाकर पूरे उत्तर भारत में चाय का उत्पादन नवंबर 2018 में 958.8 लाख किलोग्राम रहा, जबकि एक साल पहले यानी नवंबर 2017 में 1022.9 लाख किलोग्राम था। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक समेत दक्षिण भारत में चाय का उत्पादन नवंबर 2018 में 191.8 लाख किलोग्राम रहा, जबकि नवंबर 2017 में 208.9 लाख किलोग्राम था।

[@ यह है मंकी मैन! कारनामे जान रह जाएंगे दंग]


[@ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]


[@ छोटी उम्र में शुरू करना है बिजनेस...तो ध्यान रखें!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0