businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा मोटर्स करेगी संवेदनशील जानकारी के लीक होने की जांच

Source : business.khaskhabar.com | Mar 07, 2018 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 tata motors to probe leakage of price sensitive information 298860मुंबई। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मंगलवार को टाटा मोटर्स को निर्देश दिया कि वह शेयर बाजारों को जानकारी देने से पहले मूल्य संबंधी संवेदनशील जानकारियों के लीक होने की जांच करे।

सेबी का यह आदेश टाटा मोटर्स के 31 दिसंबर 2015 को खत्म हुई तिमाही के वित्तीय नतीजों के शेयर बाजारों में फाइलिंग से पहले वाट्सएप ग्रुप पर आ जाने के मामले में दिया है।

सेबी के मुताबिक, टाटा मोटर्स ने अपनी वित्तीय नतीजों की आधिकारिक घोषणा शेयर बाजारों में 11 फरवरी 2016 को 15.16 बजे की थी। लेकिन यह नतीजा वाट्स एप ग्रुप पर 12.29 बजे से ही उपलब्ध था।

सेबी ने टाटा मोटर्स को इस मामले की आंतरिक जांच करने का निर्देश दिया था और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा था।

सेबी ने इसके अलावा टाटा मोटर्स को भविष्य में ऐसी लीक को संभावनाओं को रोकने के लिए मजबूत उपाय करने को कहा था।
(आईएएनएस)

[@ यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!]


[@ B.Spl: गुलजार साहब और मीना कुमारी के बीच था गहरा रिश्ता]


[@ आइए मिलते हैं दुनियां की अजीबो-गरीब महिलाओं से]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0