businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा मोटर्स की वैश्विक थोक बिक्री अक्टूबर में 3 फीसदी बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 11, 2017 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 tata motors global wholesale numbers up 3 percent in october 270861मुंबई। प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स समूह की वैश्विक थोक बिक्री में 2.7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है, जिसमें जगुआर लैंड रोवर की बिक्री भी शामिल है। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

समूह के मुताबिक पिछले महीने कुल 1,03,761 वाहनों की बिक्री हुई, जो कि साल 2016 के अक्टूबर से अधिक है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन और टाटा दाएवू रेंज के वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री पिछले महीने 37,400 वाहनों की रही, जो साल 2016 के अक्टूबर में हुई बिक्री की तुलना में 1.3 फीसदी अधिक है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘सभी यात्री वाहनों की कुल वैश्विक बिक्री अक्टूबर 66,361 वाहनों की रही, जोकि साल 2016 के अक्टूबर की तुलना में 3.5 फीसदी अधिक है।’’
(आईएएनएस)

[@ श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके]


[@ जानिए कैसे बढाएं याददाश्त ]


[@ जानिए: हरे धनिया के 10 चमत्कारी गुण ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0