businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 350 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Feb 12, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets rise sensex up 350 points 429455मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 349.76अंकों की तेजी के साथ 41,565.90 पर और निफ्टी 93.30 अंकों की तेजी के साथ 12,201.20 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 114.71 अंकों की तेजी के साथ 41,330.85 पर खुला और 349.76 अंकों या 0.85 फीसदी तेजी के साथ 41,565.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 41,671.86 के ऊपरी और 41,330.85 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर (5.00 फीसदी), कोटक बैंक (2.24 फीसदी), नेस्ले इंडिया (1.84 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.75 फीसदी) व महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.25 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- भारतीय स्टेट बैंक (1.34 फीसदी), इंडसइंड बैंक (1.16 फीसदी), सनफार्मा (0.96 फीसदी), अल्ट्रा सीमेंट (0.41फीसदी)व टाइटन (0.18 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 46.67 अंकों की गिरावट के साथ 15,788.98 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 18.90 अंकों की गिरावट के साथ 14,731.05 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43.10 अंकों की तेजी के साथ 12,151.00 पर खुला और 93.30 अंकों या 0.77 फीसदी तेजी के साथ 12,201.20 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 12,231.75 के ऊपरी स्तर व 12,144.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.90 फीसदी), ऊर्जा (0.76 फीसदी), बैंकिंग (0.76 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.70 फीसदी) व धातु (0.68 फीसदी) सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -बिजली (0.96 फीसदी), रियल्टी (0.81 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.38 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.38 फीसदी) व स्वास्थ्य सेवाएं (0.27 फीसदी)।

बीएसई के कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 977 शेयरों में तेजी और 1535 में गिरावट रही, जबकि 182 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]


[@ 50 रन पर आउट होने के बावजूद जीती यह टीम, छठी यादगार वापसी]


[@ हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0