businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 629 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Dec 12, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets rally sensex up 629 points 356425मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 629.06 अंकों की तेजी के साथ 35,779.07 पर और निफ्टी 188.45 अंकों की तेजी के साथ 10,737.60 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 127.83 अंकों की तेजी के साथ 35277.84 पर खुला और 629.06 अंकों या 1.79 फीसदी तेजी के साथ 35,779.07 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,826.58 के ऊपरी और 35,167.47 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी रही। तेजी वाले शेयरों में हीरोमोटो कॉर्प (7.57 फीसदी), यस बैंक (5.30 फीसदी), भारती एयरटेल (5.21 फीसदी), अडानी पोट्र्स  (4.90 फीसदी) और टाटा स्टील (3.74 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 371.47 अंकों की तेजी के साथ 15,040.83 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 345.26 अंकों की तेजी के साथ 14,404.02 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 41.85 अंकों की तेजी के साथ 10,591.00 पर खुला और 188.45 अंकों या 1.79 फीसदी तेजी के साथ 10,737.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 10,752.20 के ऊपरी और 10,560.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी सेक्टरों में तेजी रही। तेजी वाले प्रमुख सेक्टरों में-रियल्टी (4.07 फीसदी), ऑटो (3.58 फीसदी), दूरसंचार (2.77 फीसदी), औद्योगिक (2.60 फीसदी) और उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (2.57 फीसदी) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,901 शेयरों में तेजी और 678 में गिरावट रही, जबकि 124 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

(आईएएनएस)

[@ इंजेक्शन देकर बच्चियों को किया जाता था जवान, पुलिस ने 11 लड़कियों को बचाया]


[@ इन राशियों की लडकियां किसी को भी कर सकती हैं आकर्षित, जानें कैसे!]


[@ अजीब रस्में,जिनके बिना नहीं होती शादियां!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0