businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 269 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Dec 28, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets rally sensex up 269 points 359720मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 269.44 अंकों की तेजी के साथ 36,076.72 पर और निफ्टी 80.10 अंकों की तेजी के साथ 10,859.90 पर बंद हुआ।  
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 104.71 अंकों की तेजी के साथ 35,911.99 पर खुला और 269.44 अंकों या 0.75 फीसदी तेजी के साथ 36,076.72 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,194.78 के ऊपरी स्तर और 35,911.99 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। सन फार्मा (2.98 फीसदी), बजाज फाइनेंस (1.93 फीसदी), वेदांत (1.76 फीसदी), एचडीएफसी (1.72 फीसदी) और यस बैंक (1.68 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टीसीएस (0.71 फीसदी), बजाज ऑटो (0.47 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.12 फीसदी), भारती एयरटेल (0.05 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (0.04 फीसदी)।
 
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 141.92 अंकों की तेजी के साथ 15,360.21 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 123.82 अंकों की तेजी के साथ 14,605.69 पर बंद हुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 41.15 अंकों की तेजी के साथ 10,820.95 पर खुला और 80.10 अंकों या 0.74 फीसदी तेजी के साथ 10,859.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,893.60 के ऊपरी और 10,817.15 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.15 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.28 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.15 फीसदी), वित्त (1.13 फीसदी) और औद्योगिक (1.12 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के एक सेक्टर दूरसंचार (0.08 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,586 शेयरों में तेजी और 1,064 में गिरावट रही, जबकि 144 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ सांपों से मुहब्बत करता है मुन्ना भाई सांप वाला, बचाता है लोगों की जिंदगियां]


[@ जिगर और दिल चाहिए यहाँ जाने के लिए]


[@ ...तो इसलिए रोजाना शेव करती है यह हसीना!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0