businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 194 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Mar 06, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets rally sensex up 194 points 372470मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 193.56 अंकों की तेजी के साथ 36,636.10 पर और निफ्टी 65.55 अंकों की तेजी के साथ 11,053.00 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 102.32 अंकों की तेजी के साथ 36,544.86 पर खुला और 193.56 अंकों या 0.53 फीसदी तेजी के साथ 36,636.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,666.47 के ऊपरी स्तर और 36,456.82 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी रही। बजाज फाइनेंस (2.60 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.55 फीसदी), रिलायंस (2.15 फीसदी), वीईडीएल (2.00 फीसदी) और एचडीएफसी (1.32 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टाटा मोटर्स (2.81 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.72 फीसदी), हिंदुस्तान यूनीलीवर (1.38 फीसदी), हीरोमोटो कॉर्प (1.10 फीसदी) और एचसीएल टेक (0.91 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 71.89 अंकों की तेजी के साथ 14,866.19 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 139.76 अंकों की तेजी के साथ 14,556.67 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.40 अंकों की तेजी के साथ 11,024.85 पर खुला और 65.55 अंकों या 0.60 फीसदी तेजी के साथ 11,053.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,062.30 के ऊपरी और 10,998.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। ऊर्जा (1.73 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.36 फीसदी), दूरसंचार (1.09 फीसदी), बिजली (1.07 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.80 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के सिर्फ एक सेक्टर -ऑटो (0.24 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,981 शेयरों में तेजी और 1,080 में गिरावट रही।
(आईएएनएस)

[@ पाएं कैटरीना-दिव्यांका जैसी Glowing Skin]


[@ पाकिस्तान में शादी....... सानिया मिर्जा ने ट्रोल की ऐसे कर दी बोलती बंद]


[@ पति को नीरस रंगों में देखकर ऊब चुकीं है ये अभिनेत्री]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0